संजीवनी समाज सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को गर्म कपडे बांटे

Jan 16 2023

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था ने नववर्ष का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम सर्दी मे जरूरतमंदों को गर्म कपडे बांटे एवम वृद्धाश्रम मे वृद्धमाँ को गर्म साल पहनाऐ। कार्यक्रम मे डांस, मनोरंजक गेम, हाउजी, एक मिनट गेम, सरप्राइस गेम हुऐ। ज्योति जैन ने कार्यक्रम थीम मेरा पिया बडा रंगीला ये बात मेरी माने ना पर नृत्य किया। एक मिनट गेम मे प्रथम पूनम, द्वितीय ममता जैन रही। कार्यक्रम मे संस्था की पूर्व अध्यक्ष नीलम जैन, अध्यक्ष चित्रा जैन, सचिव रितु सलूजा, कोषाध्यक्ष नीलम चौहान, ज्योति जैन, मेघा अग्रवाल, ममता गुप्ता, मेनका अग्रवाल, रश्मी भसीन, कमलेश अरोरा, सुनीता जैन,  शशि जैन, रितु शर्मा, रोली जैन, सुषमा बाकलीवाल, पूनम मुहाने, मोनिका जैन, ममता जैन, निर्मला भटनागर उपस्थित रही।