पार्षद शैलू सिंह हत्या के मामला में नाराज कुशवाह समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jan 16 2023

ग्वालियर। मुरार कैंट एरिया में पार्षद शैलेंद्र कुशवाह की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं और ना ही आरोपियों के मकान तोडऩे की कार्रवाई की गई है। ऐसे में मृतक पार्षद की पत्नी राधा कुशवाह के साथ समाज के अग्रिम पंक्ति के लोग साथ आए और पीडि़ता को उसका हक दिलाने के लिए आज मंगलवार 17 जनवरी को ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर जंगी आंदोलन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
ग्वालियर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कुशवाहा समाज ग्वालियर द्वारा यह जानकारी दी गई। जिसमें शैलेंद्र कुशवाह हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों को याद दिलाया गया कुशवाह समाज ने चेतावनी दी है कि मृतक की पत्नी राधा कुशवाहा को आर्थिक सहायता एक परिजन को शासकीय नौकरी और आरोपियों के मकान पर कार्रवाई नहीं होती है। तो ग्वालियर चंबल संभाग में महापंचायत आंदोलन होगा जो कि अनिश्चितकालीन तक चलेगा जिसकी जिमेवारी शासन प्रशासन की होगी।