ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन समिति के तत्वाधान में आज मकर संक्रांति पर्व पर समाजसेवी
Jan 15 2023
ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन समिति के तत्वाधान में आज मकर संक्रांति पर्व पर समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र शर्मा परिसर, सनातन धर्म मंदिर लश्कर पर ब्राह्मण समागम का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में तथा श्री 1008 ढोली बुआ महाराज के मुख्य अतिथि सानिध्य में विशिष्ट अतिथि जिला रजिस्ट्रार डॉ दिनेश गौतम, सरपंच सुरेंद्र शर्मा, मुख्य महिला संरक्षिका श्रीमती मधु भारद्वाज, मुख्य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज,बरूआ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार बरूआ,ऋषीश्वर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, भार्गव समाज के नरेंद्र चतुर्वेदी,भगवान श्री सूर्य देव, भगवान श्री परशुराम जी, भगवान श्री चक्रधर जी की पूजा साथ अर्चना के साथ 1200 बायोडाटा वाली शुभ लग्न स्मारिका का लोकार्पण किया गया ब्राह्मण समागम में समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि दो सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन हुए हैं। समिति द्वारा ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में 50,000 से अधिक का गृहस्थी का सामान दिया जाएगा । 50 वर पक्ष 50 वधू पक्ष के मेहमानों को भोजन निशुल्क कराया जाएगा । तथा विवाह का पंजीयन जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा। संचालन मुख्य संयोजक रामनारायण मिश्रा ने किया ब्राह्मण गौरव सम्मान से गुना के श्री देवेंद्र उपाध्याय, शिवपुरी सर्व ब्राह्मण महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती विजयलक्ष्मी मुंडोतीय, शिवपुरी से राजेंद्र पिपलौदा,राकेश बिरथरे, मुरैना से श्री राजीव शर्मा, महावीर मुद्गल, शिवपुरी श्री परशुराम मंदिर कमेटी के सेक्रेटरी श्री पुरुषोत्तम कांत शर्मा को ब्राह्मण गौरव सम्मान से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, श्रीफल, अतिथियों द्वारा भेंट कर सम्मानित किया गया।
ब्राह्मण कर्मवीर सम्मान श्रीमती अनीता रिछारिया ,श्रीमती प्रिया शर्मा, श्रीमती अलका शुक्ला ,श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती सुधा दीक्षित, श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्रीमती सरोज मिश्रा, श्रीमती कांता शर्मा, श्रीमती शताक्षी शर्मा ,अलका मुद्गल ,श्रीमती संतोषी शर्मा, श्रीमती ज्योति शर्मा,श्री सोनू वाजपेई ,रविंद्र नाथ नायक, पी एन मिश्रा, अबनीश गौड, राहुल शर्मा, बृजेंद्र चतुर्वेदी , दिनेश पाराशर ,आलोक शर्मा, विकास भट्ट शर्मा, रामकुमार पुरोहित ,रामप्रकाश शर्मा भार्गव, संदीप तिवारी , ओ पी पाठक, हरिशंकर मिश्रा, दीपक शर्मा, पंडित गिर्राज गुरु पंडित रमाकांत शास्त्री, संजय कटारे महिला अध्यक्ष श्रीमती शोभलेष तिवारी ,युवा अध्यक्ष नितिन मिश्रा, महामंत्री रवि आनंद गौड ,संयुक्त महामंत्री श्याम बाबू शर्मा, डॉ अनिल शर्मा, ममता कटारे ने 378 नवीन पंजीयन वालों का परिचय कराया । जिसमें 2 रिश्ते तय हुए।
ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष श्री नरेश कटारे ने ब्राह्मण छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र के लिए मुरार ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी की बैठक निर्णयानुसार भगवान श्री परशुराम मंदिर घासमंडी, मुरार में सभागार निशुल्क दिया जाएगा। बसंत पंचमी पर विधादेवी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ निशुल्क शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। श्री ओ पी पाठक ने लक्ष्मी बाई कालोनी में मां संतोषी भवन में निशुल्क शिक्षण केन्द्र के लिए स्थान देने के लिए समाज में घोषित किया.मुख्य अतिथि आसन से श्री ढोली बुआ महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम जी सकल हिंदू समाज सनातन धर्म के आराध्य हैं इनका जन्म उत्सव सर्व समाज मिलकर मनाए। जिससे सनातन धर्म शक्ति शाली होकर ब्राह्मण समाज सबको दिशा दे सकें। मृत्यु सामूहिक भोज पर को त्यागने के लिए ब्राह्मण समाज को जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को दिशा प्रदान करें आभार महिला अध्यक्ष श्रीमती शोभलेष तिवारी ने किया। सैकड़ों ब्राह्मणो ने निशुल्क भोजन प्रसादी ग्रहण की।.
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









