वार्ड 54 में महापौर ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

Jan 14 2023

ग्वालियर। महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने  शनिवार को वार्ड 54 में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
एक करोड़ पचपन लाख रुपए की लागत से बीजासेन मंदिर से कंपू ईदगाह सड़क, टकसाल स्कूल सड़क व हेमा कान्वेंट स्कूल सड़क के डामरीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती उपासना संजय यादव ,  संजय यादव ,  अमर सिंह ,  मुकेश राजपूत सहित सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।