गांधी चौपाल

Jan 14 2023

 गांधी चौपाल कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने लोगों को गुमराह करने, झूठे वादे कर वोट बटोरने, पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, ये मतदाताओं ने मानस बना लिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि एक मजबूत, लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी के योगदान, बलिदान और गौरवशाली परम्परा के कारण ही भारत एक मजबूत अर्थवस्था और विश्‍वशक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने, आत्मनिर्भर बनाने, गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं तथा समाज के सभी कमजोर वर्गों के लिए विकास का ताना-बाना तैयार करने और उसमें उनकी भागीदारी सुनिश्‍चित करने के अथक प्रयास किया। गांधी चौपाल कार्यक्रम में डब्बू खान, मिक्की तोमर, राजा यादव, संदीप यादव, गोविंद थौराट, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहेविधायक डाॅ. सिकरवार ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजनग्वालियर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 न्यू सारिक नगर मेहरा काॅलोनी में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सी.सी. रोड निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद केदार बरहादिया, श्रीमती वीना भारद्वाज, देवेन्द्र चौहान, प्रताप यादव, सत्यभान सिंह, दीपू सिकरवार, राकेश कुशवाह, विक्रम पाराशर, मनेाज पाल, अरविंद यादव सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे