चावडी बाजार में नकली फेवीक्विक बनाते 3 पकड़े, 432 फेवीक्विक ट्यूब मिले
Jan 12 2023
ग्वालियर। पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर नकली फेवीक्विक बनाकर शहर में सप्लाई करने वाली एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई है कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकली ट्यूब मिले हैं। वहीं पुलिस ने तीन आरोपी को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि नकली ट्यूब बनाकर बेचने में ज्यादा फायदा होता है क्योंकि इस फेविक्विक की मार्केट में ज्यादा डिमांड है इसलिए से बेचने में कोई दिक्कत नहीं आती है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जनकगंज थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा काफी समय से सूचना मिल रही थी कि असली फेवीक्विक के नाम पर नकली फैब्रिक बनाकर शहर की दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। और यह नकली फेवीक्विक बनाने का धंधा महाराज बाड़ा क्षेत्र के चावडी बाजार में चल रहा है। पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर एक दुकान में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 432 नकली फेवीक्विक के ट्यूब मिले। बरामद किए गए सभी ट्यूब देखने में बिल्कुल असली दिखाई दे रहे थे। यह नकली फेवीक्विक बनाने का धंधा महेश गुप्ता नाम का कारोबारी कर रहा था।
पकड़े गए आरोपी महेश गुप्ता कि नकली फेवीक्विक बनाने की जानकारी फेवीक्विक बनाने चाली कंपनी की मार्केटिंग टीम को लगी काफी समय से मिल रही थी। जिस पर कंपनी का कर्मचारी धर्मेन्द्र नरवरिया ग्राहक बनकर महेश की दुकान पर पहुंचा। उसने महेश से फेवीक्विक मांगी। धर्मेन्द्र को सामान्य ग्राहक समझ कर महेश ने नकली फेवीक्विक थमा दी।
से विकेट लेने के बाद कर्मचारी सीधा थाने पहुंचे और सारे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी महेश गुप्ता और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि थाने पर आकर फेवीक्विक बनाने वाली कंपनी के मार्केटिंग करने वाले एक कर्मचारी ने शिकायत कर बताया था कि चावड़ी बाजार में एक कारोबारी द्वारा उनकी कंपनी की कॉपीराइट बनाकर बाजार में फेवीक्विक बेची जा रही है। कर्मचारी की शिकायत पर तत्काल दुकान में छापामार कार्रवाई की यहां से भारी मात्रा में फेवीक्विक के ट्यूब मिले है साथ ही 3 आरोपियों को भी हिरासत में लिया है फिलहाल पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









