राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द ए खाक,बीएसएफ ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Jan 12 2023
ग्वालियर। डबरा के सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में पदस्थ जवान की अचानक तबियत बिगडऩे से निधन हो गया। जवान को गुरूवार को राजकीय सम्मान के साथ डबरा के पिछोर में सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान पूरा पिछोर नगर जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचा।
मोहम्मद फारुख खान पुत्र सैनिक गफ्फार खान (55) डबरा के पिछोर का निवासी थे। वह कुछ समय पहले सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में पदस्थ हुए थे। गत रोज अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, लेकिन जब तक डॉक्टरों ने देखा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जवान के ड्यूटी पर तैनात होने से उसे टेकनपुर में राजकीय सम्मान दिया गया।
इमरती देवी ने परिवार को बंधाया ढांढस
गुरूवार को उनके शव को लेकर अकादमी से बीएसएफ के जवान डबरा के पिछोर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया। जवान की मौत की खबर सुनते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। जवान की मौत की सूचना पर पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन भी पहुंची और उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









