नशे के विरूद्ध हम युवा एक जुट होकर समाप्त करेंगे-डॉ. चतुर्वेदी
Jan 12 2023
ग्वालियर। उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये स्वामी विवेकानन्द के इस उदद्बोधन के साथ माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। युवा ही राष्ट्र की धरोहर है, और हमें इसे संजोकर रखना है क्योंकि भारत युवा प्रधान देश है। यह बात डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने कही। आज का युवा नशे के मकड़ जाल में उलझता जा रहा है क्योंकि इस नशे की लत से हमारी युवा शक्ति कमजोर हो रही है। स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं के द्वारा ही राष्ट्र निर्माण की बात कही थी। यदि युवा कमजोर होगा तो राष्ट्र निर्माण कैसे संभव है? युवा सप्ताह में युवाओं को नशे से मुक्त कराने का संकल्प राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा युवा उत्सव के अवसर पर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य प्रथम दिन रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। युवाओं में नशे की लत को कम करने के लिये आज युवा सप्ताह के प्रारंभ में नशा न करने की शपथ दिलाई गई। आज का युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहा है। जिससे समाज व राष्ट्र भी प्रभावित होता है क्योंकि जो नशा करता है वह तो अपने जीवन को मृत्यु की ओर ले ही जा रहा है, परन्तु उससे उसका परिवार व समाज भी प्रभावित हो रहा है। स्वामी विवेकानन्द ने भी चुनिन्दा युवकों के द्वारा राष्ट्र व समाज को बदलने का संकल्प लिया था क्योंकि युवा ही देश की शक्ति है। इसी क्रम में महाविद्यालय के युवाओं को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाकर नशा न करने व दूसरों लोगों को भी नशे से बाहर निकालने का संकल्प इस युवा शक्ति को दिलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिला संगठक, प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. मनोज अवस्थी जिला संगठक रा.से. यो ग्वालियर, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय माधव महाविद्यालय एवं डॉ. विकास शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में डॉ. रस्तोगी ने बताया कि युवाओं की बढ़ती नशे की लत के खिलाफ एक जुट होकर हम अनेक बिमारियों से लड़ सकते हैं क्योकि तम्बाकू सेवन, गुटका, धूम्रपान, मदिरा, स्मैक आदि के सेवन करने से असमय और असाध्य रोगों से मौत हो रही है जिसमें कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी ने लोगों को अपनी जकड़ में लेकर जिंदगियाँ छीन ली है और यह रोग अत्यंत फैलता जा रहा है। इससे कई घर बर्बाद हो जा रहे है जिससे हमारा समाज कमजोर हो रहा है।
कार्यक्रम में स्वयं सेवक श्यामेन्द्र कौरव, अमृत पाराशर, रवीन्द्र सिंह, आशुतोष, कार्तिक, रवि बाथम, साहिल राजपूत, सुमित रजक, शिवम गौडयाले अनिरूद्ध शर्मा, तुषार मीना, राजीव दोहरे, वंशिका परिहार, दीप्ति माथुर, सिमरन खान, संजना कुशवाह आदि लोगों ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









