स्वर्गाश्रम शिशु विहार विद्यालय में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार
Jan 12 2023
ग्वालियर। राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर स्वर्गाश्रम शिशु विहार विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभीशैक्षणिक संस्थाओं और आश्रम शालाओं में प्रतिभागियों ने आकाशवाणी द्वारा सीधे प्रसारित कार्यक्रम के साथ सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं को क्रमवार किया और प्राणायाम भी किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना की मुद्रा, हस्त उाानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि 12 मुद्राओं का अयास किया और अनुलोम- विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम किया। इसके पहले राष्ट्रगीत वंदेमात्रम और मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इस मौके पर आकाशवाणी से स्वामी विवेकानंद द्वारा 11 सितबर 1893 को शिकागो में दिये गये उद्बोधन की अमृतवाणी एवं उसके हिन्दी रूपांतरण के मुख्य अंशों का प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का आकाशवाणी द्वारा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सूर्य नमस्कार, योग, व्यायाम एवं प्राणायाम की महाा एवं लाभ बताये। मुयमंत्री ने कहा कि सूर्य नमस्कार, योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने सूर्य नमस्कार को दिनचर्या का अंग बनाने पर बल दिया। इस मौके पर एस के सिसोदिया, जीतेंद्र साहू, बृजेन्द्र मोदी, सतेंद्र यादव, कमल किशोर कुशवाह, सिकंदर बघेल, प्रीति मुद्गल, प्रतिभा, हिमी अग्रवाल, संजना खटीक, बंदना,उमा, श्रीमती किरन जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









