स्वामी जी के आदर्शो पर चलकर युवा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं: चौधरी

Jan 12 2023

ग्वालियर। स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे देशभर में यंग इंडिया रन मैराथन का अयोजन किया गया। इसी क्रम में भाजयुमो ग्वालियर महानगर द्वारा जिले के सभी 9 मंडलों में एक साथ मैराथन का आयोजन किया गया। इस यंग इंडिया रन मैराथन में खेलप्रेमी हजारों युवाओं ने भाग लिया। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि से पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने विजयी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा विवेकानंद के मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत ही एकमात्र युवा देश रूप में जाना जाता है जहां की 60 प्रतिशत से अधिक युवा तरुणाई अपने अपने क्षेत्रों में संलग्न रहकर देश को ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा शारीरिक से स्वस्थ होने के साथ-साथ वे मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। यंग इंडिया रन मैराथन का आयोजन पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सुश्री देव श्री शर्मा, प्रतीक तिवारी आदि ने यंग इंडिया रन मैराथन का ध्वज फहराकर इसकी शुरुआत कराई। सभी नो मंडलों में आयोजित इस यंग इंडिया रन मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 
इससे पूर्व अभय चौधरी, किशन मुद्गल, सुश्री देव, कमल माखीजानी, जवाहर प्रजापति, विनय जैन, महेश जायसवाल, प्रतीक तिवारी, सतीश साहू, मनोज मुटाटकर, गौरव बाजपेई, सतीश बोहरे, अनिल सांखला अंकित राजपूत, रोहित शर्मा, नीरज जैन, चेतना तोमर, जितेंद्र तोमर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इन स्थानों पर हुआ मैराथन का आयोजन 
हेमू कालानी मंडल महराज बाड़ा से प्रारंभ हेमू कालानी चौराहा खासगी बाजार पुन: महाराज बाड़ा छापाखाना माधोगंज गोरखी महाराज बाड़ा समापन हुआ। स्वामी विवेकानंद मंडल हनुमान चौराहा से प्रारंभ होकर नई सडक़ गस्त का ताजिया राम मंदिर चौराहा पर समापन हुआ। दीनदयाल मंडल कमला राजा हॉस्पिटल एसएएफ ग्राउंड गुड़ागुड़ी नाका पर समापन हुआ। कोटेश्वर मंडल में बहोड़ापुर चौराहा से प्रारंभ होकर आनंद नगर गेट सागरताल चौराहा पर समापन हुआ।