मनीषा गोयल बनी सीए

Jan 11 2023

ग्वालियर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से नवंबर 2022 को सीए फाइनल की आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें ग्वालियर ने देश को 15 सीए दिए हैं। शहर के तमाम छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है। न सिर्फ हिस्सा लिया है बल्कि क्वालिफाई भी किया है। 
जिसमें ग्वालियर से विनय नगर सेक्टर 3 निवासी मनीषा गोयल पुत्री नीलम महेश गोयल  ने सीए इंटर ग्रुप 2 में 201 नंबर प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया मनीषा गोयल ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने गुरुजन एवं माता पिता द्वारा सहयोग को सफलता बताई है।
बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन बीते वर्ष नवंबर माह में हुआ था। वहीं इसका परिणाम के बारे में आइसीएआइ ने परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट 10 से 15 जनवरी के बीच घोषित होने की उम्मीद जताई थी। जिसे समय सीमा के भीतर घोषित कर दिया गया।