पुलिस ने 10 किलो गांजा सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया

Jan 11 2023

ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पनिहार थाने के पास एबी रोड़ पर कुछ बदमाश बैग मे गांजा भरे हुए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। उक्त सूचना पर एसएसपी सांघी ने एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर संदिग्ध गांजा तस्कर को पकडऩे हेतु निर्देश किया गया। एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया ने एएसपी गजेन्द्र वर्धमान से समन्वय स्थापित करते हुए पनिहार थाने पास एबी रोड़ पर खड़े बदमाशों को पकडऩे के लिये क्राईम ब्रांच एवं थाना पनिहार पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता द्वारा क्राईम टीम को पनिहार भेजा गया। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा थाना प्रभारी पनिहार उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा से समन्वय करते हुए संयुक्त रूप से पनिहार थाने के पास एबी रोड़ पर घेराबंदी की, इस दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति सडक़ के किनारे बैग लिये खड़े दिखाई दिये। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख कर उक्त दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों सदिग्ध व्यक्ति को बेग के साथ धरदबोच लिया गया। 
पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने स्वयं को थाना चिन्नोनी तह. जौरा जिला मुरैना का रहने वाला बताया। उनके पास मिले बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो पैकेट मिले, जिन्हे खोलकर देखा गया तो उसके अन्दर गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर दोनों पैकेटों में कुल 10 किलोग्राम गांजा कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये का जप्त किया गया। पकड़े गये तस्करों के विरूद्ध थाना पनिहार में एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर पकड़े गये तस्करों से गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।