कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को नमन किया

Jan 11 2023

ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 11 जनवरी को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 57वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी द्वारा नमन किया गया। 
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार 11 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे पड़ाव स्थित प्रतिमा स्थल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 57वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी द्वारा नमन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।