आवास हीन गरीबों को आवासीय पट्टे दें
Jan 11 2023
ग्वालियर। गुप्तेश्वर पहाड़ी पर रहने वाले सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक जिसमें अधिकतर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोग हैं वर्षों से झुग्गी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं भयानक सर्दियों के दौरान फारेस्ट विभाग के अधिकारी कर्मचारी जाकर उनकी झोपडिय़ों को ही नहीं मिटाते उनकी झोपडिय़ों में भी आग लगा देते हैं।
गरीबों द्वारा लगातार शासन प्रशासन से गुहार करने के बाद भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है यहू गरीब रहते हैं उस जगह पर बड़े-बड़े भू माफियाओं की नजर है वह भी चाहते हैं कि अगर यह गरीब यहां से हटा दिए जाएं तो वहां पर भू माफिया और राजनेता मिलकर प्रशासन की मदद से पूरी जमीन को बेच डालेंगे।
माक्र्सवादी कयुनिस्ट पार्टी ने इस दमन के खिलाफ आवाज उठाई और सैकड़ों की संख्या में इन पीडि़त परिवारों को बच्चों सहित ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे जहां परप्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
प्रदर्शन को मार्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामविलास गोस्वामी नेसंबोधित करते हुए कहा मध्य प्रदेश की सरकार देशी-विदेशी पूंजी पतियों को सैकड़ों हजारों एकड़ जमीन देने के लिए तैयार है मगर गरीबों को रहने के लिए झोपड़ी का पट्टा देने के लिए तैयार नहीं है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के इस तरह के रवैया के खिलाफ ग्वालियर में जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा और गरीबों पर दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सभा को पार्टी के जिला सचिव मंडल के सदस्य किसान नेता कॉ अखिलेश यादव पूर्व पार्षद भगवानदास सैनी और रामअवतार दोहरे ने संबोधित किया। सभा का संचालन रामबाबू जाटव ने किया। सभा के अंत में एसडीएम प्रदीप तोमर ने ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के साथ प्रदर्शन की कार्यवाही समाप्त हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









