पुलिस ने सडक़ जागरुकता सप्ताह के तहत निकाली बाइक रैली

Jan 11 2023

ग्वालियर। लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए बुधवार को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद शेजवलकर के अलावा एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा, एसएसपी अमित सांघी विशेष रूप से मौजूद रहे। 
रैली में पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी बाइक पर सवार होकर जहां लोगों को वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मी इससे भी बाकिफ करा रहे थे कि यदि यातायात के नियमों की अनदेखी की तो इसके या दुष्परिणाम होंगे।
इस अवसर पर एसएसपी अमित सांघी ने बाइक चलाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।