नया बाजार में साड़ी की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान
Jan 11 2023
ग्वालियर। नया बाजार में श्री अंबे साड़ी के शोरूम में बुधवार तडक़े भीषण आग लग गई। आग को देखकर आसपास के लोगों ने फायरब्रिगेड को बुलाया और आग को काबू में किया। आग से पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया था और आसपास की दुकानों में आग लगने की आशंका पैदा हो गई थी। लेकिन फायरब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया।
घटनाक्रम के मुताबिक नया बाजार स्थति सबसे बड़े थोक बाजार में श्रीअंबे साडी की दुकान में बुधवार तडक़े अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब दुकान से धुंआ निकलते हुए देखा तो दुकान मालिक सहित फायरब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर फायरब्रिगेड पहुुंची और आग को काबू में किया। आग की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। साथ ही आग से दुकान में लाखों के सामान के नुकसान की आशंका भी है। आग की वजह से आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। क्योंकि आसपास कपडे व साडियों की दुकाने हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









