डीआरपी लाईन में पुलिसकर्मियों के नि:शुल्क मेडीकल कैम्प का आयोजन
Jan 10 2023
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर पुलिस लाईन ग्वालियर स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस स्टॉफ व उनके परिजनों के लिये केएमजे हॉस्पिटल के सहयोग से मेडीकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडीकल कैम्प का आयोजन प्रात: 10 से 12 बजे तक किया गया। तथा इस मेडिकल कैम्प में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेषर,आँखों की जांच, चश्मा वितरण, दांतो की जांच विषेषज्ञों द्वारा की गई। मेडीकल कैम्प में आये100 से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का नि:शुल्क चैक-अप कर उनको आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देकर दवा का वितरण किया गया।
रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह ने पुलिस कर्मियों के लिये नि:शुल्क मेडीकल चैकअप कैम्प आयोजित करने के लिये केएमजे हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। रक्षित निरीक्षक ग्वालियर ने कहा कि एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के बेहतर इलाज के लिये नि:शुल्क मेडीकल कैम्प लगातार आयोजित किये जा रहे है।
उक्त स्वास्थ्य शिविर में रंजीत सिंह रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाईन ग्वालियर, सूबेदार रूमा नाज, केएमजे हॉस्पिटल का स्टॉफ तथा पुलिस लाईन एवं विभिन्न थानों से आये ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









