इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता में 50 प्रतियोगिताओं ने हिस्सा लिया

Jan 10 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व दीनदयाल सिटी मॉल के संयुक्त तत्वावधान में इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता का आयोजन  दीनदयाल सिटी मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर मंगलवार 10 जनवरी को दोपहर  1 बजे से आयोजित किया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया की आयोजन में मुख्य अतिथि शैलेष जैन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ सुनील अग्रवाल उपस्थित थे। आयोजन को दो आयु वर्ग जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र व विजेता और उप विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के  कमल कुशवाह, डाक्टर मनीष रस्तोगी, अशोक जैन उपस्थित थे। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पद्मजा विश्वरूप एवम डोली कपूर थी। इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे इस प्रकार हैं।
वर्ग ए में प्रथम रुद्राक्ष त्रिवेदी, द्वितीय संजना मंगल, अवन प्रखर नायक तृतीय, आराध्य सिंह, समर्थ मगर, अनंत अग्रवाल, उत्कर्ष जायसवाल को सांत्वना  पुरस्कार मिला। वर्ग बी में प्रथम दिव्यांश गोयल, द्वितीय साक्षी चौहान, तृतीय पद्माक्षी सारस्वत, प्रत्यांशा बाथम, यशिका श्रीवास्तव  के नाम सांत्वना पुरस्कार रहा।