केन्द्रीय विद्यालय1 के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक और आगे बढऩे के लिये मोटिवेट किया
Jan 10 2023
ग्वालियर। एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया द्वारा मंगलवार को शक्ति नगर ग्वालियर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 स्कूल के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों की जानकारी दी गई इसके साथ ही उनको इन अपराधों से बचने तथा करियर बनाने के लिये मोटिवेट भी किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राएं व केन्द्रीय विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।
एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया ने मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय 1 में आयोजित सेमीनार में सायबर क्राईम अवेयरनेस विषय पर केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिवेश में घटित होने वाले सायबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, बैकिंग फ्रॉड आदि की जानकारी दी, इसके साथ ही उनको इन अपराधों से बचाव के तरीको से भी अवगत कराया। उन्होने सेमीनार में उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि वर्तमान समय में सायबर अपराध से बचाब के लिये हम सभी का इन अपराधों के प्रति जागरूक होना अतिआवश्यक है तभी हम स्वंय को ऐसे अपराधियों का शिकार बनने से बचा सकते है। उन्होने यह भी कहा कि एंड्रायड फोन इस समय हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन चुका है बच्चे से लेकर वृद्ध तक सभी इसका उपयोग करते है परन्तु आज के परिवेश में एंड्रायड फोन का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करना चाहिये।
किसी भी प्रकार की अपरिचित एप को डाउनलोड नही करना चाहिए और ना ही किसी भी प्रकार की लिंक को खोलना चाहिये। क्योंकि सायबर अपराधी अक्सर इन्हीं लिंक का इस्तेमाल करके आपके बैंक खातों की जानकारी चुरा सकते है। हमें सदैव ध्यान रखना चाहिये कि किसी भी अंजान कॉल/वीडियों कॉल/लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी (आधार/पैन/ई-मेल) साझा ना करें। तथा किसी भी प्रकार का सायबर/ऑनलाइन फ्रॉड होने पर उनकी सूचना तत्काल नजदीकि थाने अथवा सायबर क्राईम सेल में दें। सेमीनार के दौरान अएएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई साथ ही उनको बताया गया कि किस प्रकार आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु इनका उपयोग कर सकते है।
सेमीनार के दौरान एएसपी क्राइम ने केन्द्रीय विद्यालय के टीचिंग स्टॉफ से कहा कि आपको स्टूडेंट को सदैव मोटिवेट करना चाहिये क्योंकि मोटिवेशन से स्टूडेंट के अन्दर आगे बढऩे का जज्बा पैदा होता है। जो छात्र अच्छे से पढ़ाई करने के बाद भी अच्छे नम्बर नही ला पाते वे असफलता के डर से टूट जाते हैं ऐसे छात्रों को कई बार मोटिवेट करने की आवश्यकता होती है आपके द्वारा की गई छोटी सी मेहनत इन छात्रों का भविष्य बना सकती है इससे स्टूडेंट को आगे बढऩे की प्रेरणा भी मिलती है। सेमीनार के अंत में उन्होने छात्र-छात्राओं से कहा कि जिंदगी में यदि आगे बढऩा है तो कभी भी पीछे मुढ़ कर मत देखों गलतियां सभी से होती है सफल वही होता है जो अपनी गलतियों सीख लेकर आगे बढ़ता है और मंजिल उन्ही को मिलती है जो मेहनत करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









