सर्दी में बस्तियों में ऊनी कपड़े बांटे

Jan 09 2023

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए विवेकानंद चौराहे पर बनी बस्तियों में जाकर अध्यक्ष रेखा मथुरिया द्वार गर्म कपड़े, सॉक्स, ऊनी कपड़े, कोट, कम्बल, कैप साथ ही बिस्किट, केले, गजक, तिल के लड्डू आदि वितरित किये गये। जब हम लोग सब सामान लेकर गए तो उन लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति सिंह, ज्योति अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगीता गोयल, वन्दना अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।