गर्भवती हुई तो 2 मंजिल से लिव-इन पार्टनर को छत से फेंका,गंभीर घायल
Jan 09 2023
ग्वालियर। लिव इन पार्टनर को छत से फेंककर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती का आरोपी तीन साल से शारीरिक शोषण करता आ रहा था। तब वह नाबालिग थी। युवती जब प्रेग्नेंट हो गई, तो उसे दो मंजिला इमारत से नीचे धकेल दिया। दो मंजिला इमारत से गिरने पर युवती के पैर में फैक्चर हुआ व शरीर में कई जगह गंभीर चोट हैं।
19 साल की युवती शहर के गुढ़ी गुढ़ा का नाका इलाके की है। मूल रूप से घाटीगांव की है। तीन साल पहले हस्तिनापुर निवासी प्रदीप जाटव से उसकी दोस्ती हुई थी। प्रदीप ने उसे प्रपोज कर बालिग हो जाने पर शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों लिव-इन में मुरार के 6 नंबर चौराहा स्थित एक फ्लैट में रहने लगा। युवती का कहना है कि प्रदीप उसके साथ गलत करता रहा, जब भी वह शादी के लिए कहती, तो टाल जाता। दो महीने पहले प्रेग्नेंट होने का पता चला, तब से प्रदीप से शादी के लिए कह रही हूं।
युवती का कहना है कि मैं तीन साल पहले प्रदीप जाटव से मिली थी। तब 16 साल की थी। प्रदीप ने मुझसे दोस्ती की। कुछ दिन बाद प्यार का इजहार किया तो एसेप्ट कर लिया। प्रदीप ने मुझे शादी करके हमेशा खुश रखने का वादा किया। उसने मेरा विश्वास जीत लिया था। हम 6 नंबर चौराहे पर एक फ्लैट में साथ रहने लगे। यहां शादी की बात कहकर प्रदीप तीन साल से मेरे साथ रिलेशन बनाता रहा। जब भी शादी की बात कहती, तो मेरे साथ मारपीट करता। उसके इस व्यवहार से मेरे दिल को तकलीफ होती। जब में सुबह 9 बजे मैं दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभी प्रदीप वहां आया। उसे बताया कि मैं दो महीने की गर्भवती हूं।
यह सुनकर वह गर्भ गिराने की कहने लगा। लेकिन में बच्चे को जन्म देना चाहती थी, इसलिए मैंने शादी के लिए कहा, तो गालियां दीं। इस पर उनके बीच विवाद होने लगा और गुस्से में प्रदीप ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह दो मंजिल से गिरने से गंभीर घायल हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल पीडि़ता को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। और अस्पताल में जिन्दगी की जंग लड़ रही है।
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि घायल युवती को उपचार के लिए भर्ती कराकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









