अनामिका सिंह को पीएचडी उपाधि

Jan 09 2023

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा समाजशास्त्र की शोध छात्रा अनामिका सिंह भदौरिया को पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलोसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। अनामिका सिंह ने ग्वालियर के विशेष संदर्भ में मध्यप्रदेश की महिला सशक्तिकरण की योजनायें और उनका क्रियान्वयन विषय पर शोध किया है। उन्होंने प्रो. डॉ. श्रीमती साधना तोमर के पर्यवेक्षण में अपने शोध कार्य को अंजाम दिया है। पीएचडी उपाधि मिलने पर अनामिका सिंह के साथी विद्यार्थियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।