एव्हीएफओ ने उठाई 3600 ग्रेड पे, पदोन्नति व स्थाई भत्ता बढ़ाने की मांग

Jan 08 2023

ग्वालियर। मप्र सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन रविवार को सेंटर स्थित संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें 3600 ग्रेड पे, पदोन्नति व स्थाई भत्ता 300 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए करने की मांग को लेकर चर्चा की गई। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस वर्मा ने की। विशेष अतिथि संयुक्त संचालक डॉ. अशोक सिंह तोमर, महामंत्री सीपीएस ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना प्रधान, सुनीता, उप प्रांताध्यक्ष आरएस कुशवाह, एससी नामदेव, कोषाध्यक्ष आरके राठौर, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश रजक व जिला संरक्षक एलपी शुक्ला थे। अधिवेशन की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत उप प्रांताध्यक्ष आरएस कुशवाह ने किया। इसके बाद स्वागत जिलाध्यक्ष आरबीए धारिया ने किया। 
इस दौरान प्रांताध्यक्ष ने ग्वालियर चंबल संभाग से आए जिलाध्यक्षों की समस्याओं को सुना, और तुरंत मौके पर ही निराकरण कर दिया। उन्होंने एव्हीएफओ कोबताया कि 3600 ग्रेड पे की मांग पूरी होने वाली है, इसके लिए संगठन सरकार का आभारी है पर अन्य मांगों का निराकरण जल्द किया जाए। अंत में सेवानिवृत्त एव्हीएफओ आरके बराहदिया को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अधिवेशन में भिंड जिलाध्यक्ष आरडी यादव, मुरैना बीएस जालौन, श्योपुर एचआर शाक्य, शिवपुरी श्रीमती अंजना गौर, गुना पुष्पा जर्मन, अशोकनगर रामवीर सिंह यादव, दतिया आरके पांडे के अलावा अतर सिंह रावत, केके गौर, नरेश बाबू चौकोटिया, यूएस यादव, दीप्ति माझी, रेखा सर्जन, आरएस कश्यप, एसएस माथुर, बदन सिंह नरवरिया आदि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी उपस्थित थे। संचालन आरएस कुशवाह व आभार व्यक्त आरबीएस धारिया ने किया।