छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव और जिंदगी में आगे बढऩे के लिये किया मोटिवेट
Jan 08 2023
ग्वालियर। जिले के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल कॉलेज तथा शैक्षणिक संस्थानों पर जाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी क्रइम राजेश डण्डोतिया द्वारा डीडी नगर ग्वालियर स्थित अभिलाषा क्लासेस के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी और मोटिवेशनल स्पीच देकर उन्हे आगे बढऩे का हौसला भी दिया। इस अवसर पर लगभग 400 छात्र-छात्राएं व कोचिंग स्टॉफ उपस्थित रहा।
एएसपी क्रइम राजेश डण्डोतिया ने अभिलाषा क्लासेस के छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के संबंध में भी जानकारी दी गई और ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके संबंध में भी छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों को भी साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित स्टूडेंट को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान वीडियो कॉल या मैसेज लिंक को खोलकर न देखे और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी को दें। कार्यक्रम के दौरान एएसपी क्राइम द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी गई तथा उन्होने बताया कि किस प्रकार आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकता है।
एएसपी डण्डोतिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि जो लोग पढ़ाई करने के बाद भी अच्छे नम्बर नही ला पाते और असफलता से टूट जाते हैं उन्हे कई बार मोटिवेशन की जरूरत होती है जिससे स्टूडेंट के अन्दर आगे बढऩे का जज्बा पैदा होता है। उन्होने कहा कि जिंदगी में यदि आगे बढऩा है तो कभी भी किसी पर निर्भर मत रहो, क्योंकि मंजिल उन्ही को मिलती है जो अपने पैरों पर खड़े होते हैं। उन्होने मोटिवेशनल स्पीच देकर छात्र-छात्राओं को आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









