विकास की गति को बढ़ाएं : सिंधिया
Jan 08 2023
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गति को बढ़ाएं। सभी विकास कार्य निर्धारित तिथि से पहले गुणवत्ता के साथ पूरे हों इसके प्रयास किए जाएं। बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत खेलो इंडिया के तहत की जा रही तैयारियों की समीक्षा से हुई। इसके बाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का प्रजेंटेशन हुआ। जिसमें चंबल से ग्वालियर को पानी लाने की महत्वाकांक्षी योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अंतररा’यीय बस टर्मिनल, हुजरात तथा गोरखी में चल रहे मल्टी कॉम्पलेक्स एवं पार्किंग की जानकारी देते हुए कहा कि इनके निर्माण के बाद महाराज बाड़ा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री इमरती देवी, सभापति मनोज तोमर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, निगमायुक्त किशोर कान्याल, स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद विवेक शेजवलकर के साथ स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़ा पर कराए जा रहे विकास कार्यों के तहत पेडस्ट्रियन जोन की डिजाइन तथा यहां लगाए जाने वाले पत्थरों की क्वालिटी को भी परखा। उन्होंने इस अवसर पर स्मार्ट सिटी की सीईओ से सेंपल के तौर पर लगाए गए पत्थरों और टाइल्स की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर कोशलेन्द्र विक्रम सिंह भी मौजूद थे। खेलो इंडिया के तहत फरवरी माह में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। यह खेल एलएनआईपी और स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
विश्व में हम तीसरे स्थान पर होंगे
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। वहीं कांग्रेस नकारात्मक सोच के साथ चल रही है। हम सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। केन्द्र सरकार के प्रयासों के बाद भारत आर्थिक क्षेत्र में 11 वें से 5 वें स्थान पर आ चुका है हमें देश को तीसरे स्थान पर लेकर जाना है। इसीलिए हर क्षेत्र में देश में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









