ग्वालियर खेल महोत्सव का आयोजन आज से, केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे शुभारंभ

Jan 07 2023

ग्वालियर। ग्वालियर खेल महोत्सव का आयोजन 8 जनवरी से 16 जनवरी तक किया जा रहा है। ग्वालियर खेल महोत्सव का शुभारंभ कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आज 8 जनवरी को प्रात: 9बजे से केंद्रीय मंत्री के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।
उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में शनिवार को आयोजित बैठक में अजय कटियार, रविंद्र तोमर, सत्यपाल सिंह चौहान, विजय दुबे, संजय अहूजा, अयोध्या शर्मा, सुश्री विजेता सिंह चौहान, महेंद्र बरैया आदि उपस्थित थे।
बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।