मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत पूरी हुई चयन प्रक्रिया
Jan 07 2023
ग्वालियर। चीफ मिनिस्टर्स यूथ प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत मध्यप्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के संदर्भ में ग्वालियर जिले से 60 इंटर्न्स (जनसेवा मित्र) के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए 19 से 29 वर्ष की आयु समूह के यूजी/पीजी में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ग्वालियर जिले के 160 प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिए बुलाए गया, जिनकी चयन प्रक्रिया 4 से 7 जनवरी के बीच सम्पन्न हुई । ग्वालियर के चारों विकासखण्डों से 15 - 15 युवा (कुल 60) इंटर्न्स का चयन आईटीआई ग्वालियर के बिरलानगर स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया।
चयन समिति की अध्यक्षता एसडीएम डबरा प्रखर सिंह ने की। शासन द्वारा चयन समिति में सीएम फेलो एवं रिसर्च एसोसिएट सुश्री प्रियंका ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. मनोज अवस्थी एवं नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक सुश्री नेहा जादौन को रखा गया।
सीएम फेलो एवं रिसर्च एसोसिएट सुश्री प्रियंका ठाकुर ने बताया कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वन एवं उनसे जुड़ी समस्यायों को समझने का सुनहरा अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार रुपये प्रति माह का स्टायपेंड दिया जाएगा, जिसकी अवधि छ: माह की रहेगी।
चयन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था सहयोग में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांच स्वयंसेवक सर्वश्री अनिरुद्ध शर्मा, रितिक घोरपडे, सुमित रजक, मोहित सिंह राजावत एवं मनजोत कौर उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









