व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क
Jan 07 2023
ग्वालियर। चेंबर चुनाव में व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों ने शनिवार को डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया और गांधी मार्केट में जनसंपर्क कर हाउस के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ.प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ.प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार अग्रवाल, मानसेवी सचिव पद के प्रत्याशी दीपक अग्रवाल, संयुक्त मानसेवी सचिव पद के प्रत्याशी पवन कुमार अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने शनिवार दोपहर गश्त का ताजिया से जनसंपर्क की शुरुआत की। यहां से सभी प्रत्याशी डीडवाना ओली फिर गांधी मार्केट पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशियों का व्यापारियों ने स्वागत किया। मानसेवी सचिव पद के प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने कहा कि चेंबर के विकास को गति देने के लिए युवा टीम को विजयी बनाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









