दाल बाजार चुनाव में सदस्यों ने किया मतदान

Jan 07 2023

ग्वालियर। दाल बाजार व्यापार समिति के चुनाव के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरु हो गया। 5 पदों के लिए हो रहे चुनाव में कुल 616 सदस्य मतदान करेंगे। शाम चार बजे तक मतदान के बाद 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और देर रात तक सभी परिणाम घोषित हो जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी कृष्णगोपाल अग्रवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल ओर ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सदस्यों को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होने से सदस्य पहचान पत्र लेकर आ रहे हैं। चुनाव में चार पदों पर सीधा और एक पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। 
अध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता का मुकाबला दिलीप पंजवानी से हो रहा है, उपाध्यक्ष पद पर वेदप्रकाश गोयल का संजय बंसल से मुकाबला हो रहा है। सचिव पद पर श्याम बंसल का विवेक जैन से सह सचिव पद पर गिर्राज बंसल का मनीष गोयल से मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर योगेश गोयल, अभय गुप्ता तथा समीर अग्रवाल के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। लेखा निरीक्षक के पद पर पंकज गोयल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।