मेहंदी रचाओ व रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में प्रतियोगिताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

Jan 07 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व दीनदयाल सिटी मॉल के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर 7 जनवरी को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया की इस आयोजन में मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि मनोज सेठी अध्यक्ष जैन मिलन उपस्थित थे। आयोजन को दो आयु वर्ग जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र व विजेता व उप विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के कमल कुशवाह, डाक्टर मनीष रस्तोगी, अशोक जैन उपस्थित थे। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ शिखा कटठल ने निभाई। इस मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में विजेता इस प्रकार है- सना मिर्जा, अमरीन, हशिका राजौरिया, रिया सिमरोलिया, अनामिका कुशवाह, रजनी कुशवाह, प्रियांशी, आरती प्रजापति, अंजू वर्मा, पारूल गोडिया रही।
रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में विजेता इस प्रकार है- अनुष्का वर्मा, ईसा प्रजापति, जया निगुलकर रही।