एलिवेटेड रोड से बदल जाएगी ग्वालियर की सूरत-सिंधिया
Jan 07 2023
ग्वालियर। दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एलिवेटेड रोड पर कहा है कि इससे ग्वालियर की सूरत बदल जाएगी। इससे ग्वालियर पूरे देश में विख्यात होगा। इसके लिए प्रधान मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का आभार माना। यहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर भी चुटकी ली है। कांग्रेस का दावा कि उनके पास कई भाजपा व आरएसएस के लोगों की सीडी है पर बोले हैं कि कांग्रेस की सीडी जनता के पास है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार दोपहर 2 बजे जयविलास पैलेस से करहिया भितरवार के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचकर चीनोर-करहिया-भितरवार सडक़ निर्माण के उपलक्ष्य में एक आभार सभा हो रही है। जिसमें इस सडक़ के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार सभा में आभार माना जाएगा।
ग्वालियर प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 8 जनवरी रविवार को सुबह 9.10 बजे रूपसिंह स्टेडियम पहुंचकर ग्वालियर खेल महोत्सव का उदघाटन करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्वालियर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री सिंधिया बैठक के बाद एयरपोर्ट पहुंचकर वायुयान द्वारा दोपहर लगभग 12.40 बजे इंडिगो फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









