शुक्ति एनजीओ ने गर्म कपड़े बाँटे

Jan 06 2023

ग्वालियर। नव वर्ष 2023 की शुरुआत शुक्ति महिला बाल विकास एवम पर्यावरण सेवा समिति ने सर्दी के मौसम को देखते हुए निम्न आय वर्ग के एनजीओ में ज्ञान प्राप्त करने वाले बच्चों को गर्म कपड़े बाँटने का निर्णय लिया, और बच्चों तथा एनजीओ से जुड़ी गरीब माहिलाओं को गर्म कपड़े तथा कंबल बाँटे। संस्था की अध्यक्षा श्रीमति ऋतु रोहतगी ने बताया इस आयोजन में अनुष्का वाधवानी का विशेष सहयोग रहा।
सहयोगी सुमन त्रिवेदी और गुनगुन वाधवानी ने बच्चों को चार्ट द्वारा पृथ्वी की नये वर्ष सूर्य से दूरी तथा उसकी स्थिति और मौसम के बदलाव के लिए जिम्मेदार कारण के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रभारी श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी के साथ ऊषा साँकला तथा पार्वती जाधम उपस्थित थीं। अंत में बच्चों ने केक, समोसे इत्यादि का आनंद लिया।