जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की नई टीम गठित

Jan 06 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जहां पर वर्ष 2023 के लिए नवीन टीम की घोषणा की गई जिसमें विपिन अग्रवाल को अध्यक्ष, अतुल गर्ग को सचिव, रीना गोस्वामी को महिला विंग की चेयर पर्सन घोषित किया गया। वार्षिक आम सभा का संचालन सभापति के तौर पर अध्यक्ष मनीष शर्मा द्वारा किया गया। आभार अतुल गर्ग द्वारा किया गया। सभी पूर्व अध्यक्षों ने नवीन टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।
 संस्थापक अध्यक्ष अनुपम तिवारी ने अपने उद्बोधन में नए कार्यक्रम को आयोजित करने पर जोर दिया सदस्यों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया बंधुत्व भावना के साथ में संस्था को संचालित करने का आह्वान किया साथ ही अनुशासन और संस्कार के साथ नए सदस्यों को संस्था में शामिल करने का भी आह्वान किया गया।
 जेसीआई ग्वालियर मेट्रो जनवरी माह में मकर संक्रांति का आयोजन संयुक्त कार्यकारिणी सभा प्रथम कार्यकारिणी सभा और अपना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगी। कार्यक्रम में डा. विश्वकांत शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे। मंडल की कार्यकारिणी में जेसीआई ग्वालियर मेट्रो केराजेंद्र शर्मा को मंडल कार्यकारणी में सुधीर त्रिपाठी को नीड ब्लड कॉल मंडल 6 के इंचार्ज 8 वी वार बनाये इसके पीछे उनका सराहनी कार्य सेवा समर्पण शानदार नि:स्वार्थ रक्त सेवा कार्य है। सुधीर त्रिपाठी ने कहा रक्तदान जीवन दान से कम नही है। 
नवीन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल से निवेदन किया अधिक से अधिक  रक्तदान शिविर का आयोजन करे। टीम के लोग आगे आकर रक्तदान करके पीडि़त व्यक्ति की समय पर सहयता करें। सुदर्शन शर्मा को कोऑर्डिनेटर फाउंडेशन बनने पर भी बधाइयां प्रेषित की गई। वार्षिक आमसभा में उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गोस्वामी, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद चौहान, बृजेन्द्र सिह एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।