ट्रैफिक सिस्टम को समझने के लिये सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आईटीएमएस कंट्रोल रूम का किया भ्रमण

Jan 06 2023

ग्वालियर। शहर के विभिन्न तिराहों व चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल किस प्रकार काम करते है व इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा किस प्रकार ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाता है इन्ही सब बातों को जानने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर के 49 प्रशिक्षु अधिकारियों(असिस्टेंट कमांडर डायरेक्ट एंट्री) के दल ने स्मार्ट सिटी के मोतीमहल स्थित आईटीएमएस कंट्रोल रूम का भ्रमण किया और यहां से संचालित सेवाओ की कार्यविधि को समझा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी व आईटीएमएस कंट्रोल रूम के अधिकारी उपस्थित थे।
भ्रमण पर आए इस दल के सदस्यों को आईटीएमएस कंट्रोल सिस्टम के प्रभारी राहुल शर्मा ने ट्रैफिक जंक्शन पर लगे विभिन्न कैमरों, उनकी कार्यविधि सहित ऑनलाइन चालान की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से ट्रैफिक संचालन की कार्यविधि को समझना उनके लिए भी एक अच्छा अनुभव रहा और बॉर्डर एरिया में यह तकनीकी जानकारी उनके लिए काफी सहायक सिध्द होगी।