बढ़ता जा रहा है सर्दी का सितम

Jan 06 2023

ग्वालियर। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। कड़ाकेदार सर्दी में जवाब दे रहे हाथ-पैरों को अब रूम हीटर और अलाव से ही राहत मिल पा रही है। नए साल से शुरु हुई ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है। सर्दी और कोहरे का आलम यह है कि पांच दिन में 16 घंटे ही सूर्य देव के दर्शन लोग कर पाए हैं। कोहरे व ठंड का असर सामान्य जीवन के साथ यातायात पर भी पड़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी आठ जनवरी से अंचल में एक्टिव हो रहे एक नए सिस्टम के चलते अंचलवासियों को शीतलहर के साथ ही कड़ाकेदार ठंड से राहत मिल सकती है।
पहाड़ों टकराकर आ रही बर्फीली हवा की वजह से अंचल में सर्दी के तेवर लगातार तीखे बने हुए है। रजाई के ंअंदर भी ठंड घुसकर परेशान कर रही है। बीती रात आधी रात के बाद पूरा शहर कोहरे की चादर में जा लिपटा। रात ढ़ाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक दृश्यता दो सौ से तीन सौ मीटर बनी हुई थी। इसके बाद दिन चढऩे के बाद सुबह नौ बजे सडक़ों पर दृश्यता सात सौ मीटर बनी हुई थी।
पूरा प्रदेश कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। इसकी मार सबसे ’यादा बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल अंचल पर पड़ रही है। प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। यहां पारा उतरकर 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं और रात इतनी खतरनाक रही कि गर्म कपड़े भी कम पड़ गए। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के चलते अधिकांश जिलों में रात का पारा आठ डिग्री से नीचे उतर आया है।
अब बारिश के बन रहे आसार
मध्यप्रदेश के लोग अभी तो सर्दी के मारे परेशान हैं और उन्हें परेशान करने के लिए अब बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान के पास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखा गया है। इसके प्रभाव से सात से नौ जनवरी के बीच वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है।