नाले में मिला नवजात का शव, मचा हडक़ंप, अस्पतालों के रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
Jan 06 2023
ग्वालियर। नाले में एक नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना एक दुकान पर काम करने वाले मकैनिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची जहां जांच पड़ताल के बाद स्थानीय लोगों की मदद से नवजात शिशु के शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है।
साथ ही पुलिस अस्पतालों के रिकार्ड खंगाल रही है, जिससे यह पता लग सके कि आखिर नवजात का शव यहां किसने फेंका है। शव कुत्ते नोंचकर भी खा गए, इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह शव नवजात बच्ची का है या बालक का। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी साथ ही आसपास के नर्सिंग होम और अस्पताल में हाल ही में पैदा हुए नवजात शिशुओं की जानकारी भी जुटाई जाएगी।
इंदरगंज थाना क्षेत्र के नदी गेट के पास गुरुद्वारे के नजदीक स्वर्ण रेखा नाले में गत देर शाम एक नवजात शिशु के भ्रूण पड़े होने का पता चलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना नाले के पास ही मकैनिक का काम करने वाले ने पुलिस को दी थी। पता चला है कि मकैनिक नाले के पास टॉयलेट करने के गया हुआ था तभी उसने नवजात शिशु के भ्रूण नाले में पड़ा हुआ देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंदरगंज थाने का पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहा जांच पड़ताल के बाद स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने नवजात शिशु के शव को नाले से निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अब नवजात शिशु की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के नर्सिंग होम और हॉस्पिटलों में हाल ही में पैदा हुए नवजात शिशु के बारे में पूछताछ कर रही है, जिससे नाले में पड़े नवजात शिशु की पहचान की जा सके साथ ही पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वही नवजात शिशु के नाले में पड़े होने की सूचना नाले के पास काम करने वाले मकैनिक युवक ने दी थी मकैनिक का कहना है कि वह अपनी दुकान पर गाड़ी सुधार रहा था उसे टॉयलेट आई तो वह नाले किनारे टॉयलेट करने पहुंचा था तभी उसने नाले में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ देखा था। तब नाली में तेज पानी बह रहा था उसे लगा कि कोई पुतला होगा लेकिन जब पानी रुका तो उसने देखा कि यह तो किसी आदमी का बच्चा पड़ा हुआ है जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
इंदरगंज थाने के एएसआई झाले का कहना है कि फोन पर सूचना मिली थी कि नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से नवजात शिशु के शव को नाले से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। अभी यह पता नहीं चला है कि यह बच्चे का शव यहां किसने फेंका है इसके लिए आसपास के नर्सिंग होम हॉस्पिटल में हाल ही में पैदा नवजात शिशु की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
हालांकि इससे पहले भी नवजात के शव मिले हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक भी मामले में आरोपितों को नहीं पकड़ पाई। हर बार एफआइआर दर्ज होती है, पुलिस अस्पताल के रिकार्ड खंगालने तक ही सीमित रह जाती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









