इंडस्ट्रियल एरिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फैक्ट्री जलकर राख, 35 लाख का नुकसान
Jan 05 2023
ग्वालियर। इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात डेढ बजे सुमित इंडस्ट्री में आग लगने पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से दो करोड़ के नुकसान हुआ है। बीती रात आशीष गुप्ता की तानसेन इंडस्ट्रियल एरिया में सुमित इंडस्ट्री में बीती रात डेढ़ बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी तो उन्होंने तत्काल ही आशीष गुप्ता को एवं फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। रात में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू करने के लिए प्रयास शुरु किए लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी तब यहां और गाडिय़ों को बुलाया गया। इसके बाद लगातार चले प्रयास के बाद गुरूवार सुबह 11 बजे तक आग पर काबू पाया गया। सुमित इंडस्ट्री में डिस्पोजल ग्लास आदि सामान तैयार होता था। इंडस्ट्री में लगी मशीने भी आग से जलकर खाक हो गई है। वहीं इंडस्ट्री में रखा तैयार माल और कच्चा मटेरियल भी आग में जलकर स्वाहा हो गया। आग बुझाने में लगे दिलीप शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों के अनुसार आग के कारण पूरी फैक्ट्री जलकर स्वाहा हो गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









