न्यूनतम पारा आया 4.4 पर, गलन भरी सर्दी का दौर शुरु,कल से मिलेगी राहत
Jan 05 2023
ग्वालियर। पहाड़ों टकराकर अंचल में आ रही बर्फीली हवाओं ने शहर को कंपा दिया है। रात से ही ठंड का आलम यह था कि बिस्तर ठंड के मारे गीला-गीला सा लग रहा थे, सुबह सन्नाटे में रही सडक़ों पर भी ठंड का असर नजर आ रहा था। बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अगले दो दिन और शहर इसी तरह कड़ाके की ठंड से घिरा रहेगा।
आधी रात के बाद पूरा शहर कोहरे की चादर में जा लिपट था। कोहरे के कारण रात दो बजे से सुबह छह बजे तक दृश्यता 25 मीटर रहने से सडक़ों पर वाहन की हैडलाइट का सहारा लेने के बाद रैंगते नजर आए। गुरूवार सुबह सूर्यदेव भी छुट्टी पर नजर आए। इस कारण ठंड अपना शिमला-मसूरी जैसा जलवा दिखाती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री और अधिकतम पारा सामान्य से छह से सात डिग्री कम रहने से कोल्ड डे की स्थिति बनीं रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि जम्मू कश्मीर में सात जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा, सिस्टम के एक्टिव होने के चलते पहाड़ों से टकराकर अचल में आने वाली उकरी बर्फीली हवा कमजोर पड़ेगी साथ ही पश्चिमी हवा का चलना शुरू होगा, जिससे कोहरे की मार से अंचलवासियों को राहत मिलेगी वहीं सिस्टम के असर के चलते हवा की स्थिति विपरीत होने से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत मिलेगी। तीन दिन की राहत के बाद पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से ठंड की वापसी होगी।
ट्रेनें भी हो रही लेट
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के चलते अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट का दौर लगातार बना हुआ है बीते रेाज अधिकतम पारा 16.4 डिग्री से गिरकर 15.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग साढे छह डिग्री कम रहने से गुरूवार को भी कोल्ड-डे का माहौल सुबह से ही शहर में बना हुआ है। वहीं न्यूनतम पारा आधी रात के बाद छाए घने कोहरे के चलते न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री पर पहुंचते ही लोग घरों के अंदर भी ठंड से परेशान नजर आए। गुरूवार सुबह से ही कोहरा रहने के कारण सुबह साढ़े पांच बजे पारा 6.4 डिग्री रहा जो सुबह साढ़े आठ बजे महज सात डिग्री बने रहने से ठंड से लोग घरों के अंदर अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते दिखे। गुरूवार को वातावरण में आद्र्रता 97 फीसदी रही। बीती रात से गुरूवार सुबह भी लगातार कोहरा भोपाल से लेकर उत्तर भारत के सभी शहरों में छाए रहने से भोपाल के रास्ते झांसी से ग्वालियर आने वाली एक दर्जन ट्रेनों सहित आगरा से ग्वालियर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें अपने समय से एक से तीन घंटे की देरी से पहुंचने के कारण मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









