फैसिलिटेशन सेंटर पर ताला, सिंधिया प्रतिमा की धूल भी साफ नही हुई
Jan 05 2023
ग्वालियर। माधवराव सिंधिया व्यापार मेला का शुभारंभ होते-होते टल गया। हालांकि इसके औपचारिक शुभारंभ के लिए आने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। परंतु इसके शुभारंभ के लिए युद्धस्तर पर जुटा ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एक ओर जहाँ उनके स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछा कर तैयारी कर रहा था वहीं दूसरी ओर मेला परिसर में विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए आज ही के दिन ठीक 20 साल पहले सिंधिया ने लाखों रुपए की लागत से बनाये गए जिस फेसिलिटेशन सेंटर का शिलान्यास किया था उस पर ताला जड़ा हुआ है। यही नहीं मेला प्रशासन उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया की फैसिलिटेशन सेंटर स्थित प्रतिमा की धूल भी नहीं झाड़ सका है। हालात ये हंै कि प्रतिमा धूल से सराबोर हो रही है, एवं उस पर सूखे फूलों की माला चढ़ी हुई है।
मेला परिसर में एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ 5 जनवरी 2002 को आज ही के दिन किया था। साथ ही इसका भूमि पूजन 12 अक्टूबर 2002 को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं सिंधिया ने किया था। देखरेख न होने से जहां भवन की फाल्स सीलिंग की सीटें उखड़ रही हैंं, वहीं दीवारों की टाइलें भी छूट रही हैं। लापरवाही का आलम ये है कि जिम्मेदारों ने सेंटर का ताला खुलवाकर उसमें झाड़ू लगवाना भी जरूरी नहीं समझा है, जिस कारण यहां लगी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर धूल चढ़ रही है एवं माला भी नहीं बदली गई है।
प्रतिमा पर रंग नहीं होने से चेहरे पर निशान दिख रहे हैं। ग्वालियर के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियत के प्रति इस तरह की लापरवाही जहां मेला के आयोजन के प्रति जिम्मेदारों की लापरवाही एवं गंभीरता को दर्शाता है वहीं उनके प्रशंसकों के लिए पीड़ादायक है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









