लेनदेन के विवाद पर बदमाशों ने चलाई गोली, युवक के पैर में लगी
Jan 05 2023
ग्वालियर। पैसे के लेनदेन पर आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों के द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लाइसेंसी हथियार लेकर बदमाश एक के बाद एक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वही फायरिंग करते बदमाशों की यह घटना पास में लगे वीडियो कैमरे में कैद हो गई। हवाई फायरिंग के दौरान बदमाशों की चलाई गई गोली युवक के पैर में लगी है और वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन नामजद और 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बदमाशों का फायरिंग का यह वीडियो गत देर शाम वायरल हुआ है पता चला है कि ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र थाटीपुर गांव में रहने वाले 53 वर्षीय समंद सिंह पुत्र हरगोविंद सिंह का राजपूत का सिटी सेंटर पर राजभोग नाम से एक रेस्टोरेंट्स है। जिसे समंद सिंह ने विनय यादव को किराए पर चलाने के लिए दिया था लेकिन काफी दिनों तक रेस्टोरेंट के किराए के पैसे नहीं मिलने पर जब समंद सिंह, विनय यादव के पास अपने किराए के पैसे लेने के लिए पहुंचा तो उन दोनों में विवाद हो गया। विवाद होने के बाद समंद सिंह वापस अपने घर आ गया। इसी बात का बदला लेने के लिए विनय यादव अपने साथी विवेक यादव, जितेंद्र यादव और 6 अन्य साथियों के साथ लाइसेंस हत्यार लेकर समंद सिंह के घर जा पहुंचा जहां विनय यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर समंद सिंह यादव के घर गाली गलौज कर अंधाधुंध फायरिंग की।
इसी दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली समंद सिंह के पैर में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन नामजद और 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि फोन पर सूचना मिली थी कि कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक के घर पर पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग की गई है। फायरिंग के दौरान युवक के पैर में गोली लगी है सूचना मिलने पर थाने के बल मौके पर भेजा गया था। जहां घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन नामजद और 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वे हाईवे होते हुए भागे हैं। भिंड, मुरैना और आसपास के गांव में इनकी रिश्तेदारी है। यहां भी पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दो टीम इनकी तलाश में लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी इन्हें दबोच लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









