लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने हॉस्पिटलों में बांटे कम्बल
Jan 05 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा जेएएच परिसर के न्यूरो सर्जरी विभाग में तथा कैंसर हॉस्पिटल में इस कडक़ती ठण्ड में हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को कम्बल वितरित किये गये। इस पुनीत एवं परोपकारी कार्य में क्लब के सभी सदस्यगण ने तन, मन और धन से बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
इस अच्छे कार्य के लिए रोशन सेठी मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविन्द शर्मा मौजूद रहे।
क्लब की ओर से विकास गंगवाल,अजय सपरा,जेएस गुप्ता, सुनील शर्मा, एसपी लोहिया, राजेश वाटवानी, सतीश भल्ला, डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. दुर्गेश साहू, अजय बत्रा, विवेक सेठी, प्रकाश रोहिरा, आरके चोपड़ा, गिरीश गाबरा, मोहित गौतम, आनंद माखीजा, सुधीर वाजपेयी, राजू पंडित ने मौजूद रहकर हॉस्पिटल के अलग अलग रूम में जाकर 125 कम्बल मरीजों को प्रदान किये। इसके अतिरिक्त 50 कम्बल कैंसर हॉस्पिटल में दिए गये। जँहा कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर एसआर श्रीवास्तव ने हमारे क्लब के एसपी लोहिया को धन्यवाद देते हुए इस नेक कार्य के लिए बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









