सालों बाद जेएएच में 57 डॉक्टरों का बढ़ेगा कद

Jan 04 2023

ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच में बीते कई सालों से असिस्टेंट से एसोएिसेट के साथ ही प्रोफसर बनने का इंतजार लगभग पांच दर्जन चिकित्सकों का खत्म होने वाला है। इन चिकित्सकों के प्रमोशन का रास्ता साफ होने के साथ ही जीआरएमसी प्रबंधन ने नेशनल मेडिकल काउंसिल की गाइडलाइन के अनुरुप जीआरएमसी में पदस्थ 57 डॉक्टरों की पदौन्नति के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। 
जीआरएमसी के प्रवक्ता डॉ.विशाल भार्गव ने बताया कि जेएएच में पदस्थ प्रमोशन की पात्रता रखने वाले डॉक्टर बीस जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर साक्षात्कार में शामिल होकर प्रमोशन का लाभ ले सकते है। जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ दौ सैकड़ा से अधिक चिकित्सक प्रमोशन होने का इंतजार बीते कई सालों से कर रहे है। लेकिन अब जीआरएमसी प्रबंधन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पन्द्रह असिस्टेंट, सत्ताईस एसोसिएट प्रोफेसर व पन्द्रह प्रोफेसर के लिए ब्राड स्पेशलिटी के लिए पद सृजित किए गए है। इन सभी पदो पर वर्तमान में जेएएच में कार्यरत इंटनर्ली चिकित्सकों को ही मौका मिलेगा। बीस जनवरी को होने वाले साक्षत्कार में ये सभी पद नहीं भरे जाएंगे तो ओपन भर्ती से ये पद भरे जाएंगे।
जीआरएमसी कॉलेज की स्थापना शाखा से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जीआरएसमी में205 फैकल्टी व 54 सीनियर रेजीडेंस, के साथ ही 25 जूनियर चिकित्सक प्रमोशन की दौड़ में शामिल है। जबकि जीआरएमसी ने नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानको के अनूरुप ब्राड सुपर स्पेशलिटी के लिए 57 पद पर पदस्थ होने के साथ पदौन्नति का लाभ ले सकेंगे।