18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई

Jan 04 2023

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिया। 
जानकारी के मुताबिक झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी में रहने वाले आकाश रजक, पुत्र राजकुमार रजक उम्र 18 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक आकाश के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस अब मृतक ने फांसी क्यों लगाई जांच पड़ताल कर रही है।