कड़ाके की ठंड से कांपा शहर
Jan 04 2023
ग्वालियर। शहर इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है रात और सुबह कोहरे के चादर में समेटे शहर पूरे दिन भर सर्दी से कंप कपा रहा है। कोहरे को चीर कर धरती पर पड़ रही सूर्य की किरणे दिन में भी लोगों को गर्माहाट का एहसास नहीं करा पा रही है। सुबह से ही सुर्यदेव देव के दर्शन नहीं हुये हैं। वहीं पूरा शहर ठंठ से ठिठुर रहा है। कोई गर्म कपड़े तो जगह-जगह अलाव का सहारा लेते लोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी।
न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे रात में शहर ठंड से कांप गया। तापमान सामान्य से 2.9 डिसे कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। दिन में सर्द हवा से ठंडक रहेगी। दिन में कंपाने वाली ठंड रहने वाली है। जम्मू कश्मीर से तीन पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुके हैं, जिससे जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। अब मौसम को प्रभावित करने वाला कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीें है। इस कारण उार से पश्चिमी हवा की शुरूआत हो गई है। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आने लगी है। इसका असर रात की ठंड पर ज्यादा पड़ा है। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह ठंड चुभ रही थी। शरीर के अंग ठंड से सुन्न पड़ रहे थे।
ठंड से बचाव के लिए सडक़ों पर लोग अलाव जलाते दिखे। सुबह साढ़े आठ के बाद धूप तेज हुई, लोग धूप सेकने के लिए छतों पर निकल आए। अचानक आई तापमान में गिरावट से ठंड से लोग ठिठुर गए हैं राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर का अलर्ट जारी है। इन राज्यों से ग्वालियर का मौसम भी प्रभावित होता है। इन राज्यों में चलने वाली शीत लहर का असर ग्वालियर में पड़ा है। हवा में नमी की मात्रा घट गई है। इससे मौसम शुष्क हो गया है। इस कारण रात में ठंड बढ़ती जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









