कांगे्रस ने जनसमस्याओं को लेकर दिया धरना

Jan 04 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांगे्रस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को जनसमस्याओं को लेकर हजीरा चौराहे पर एक विशाल धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व प्रदेश कांगे्रस महामंत्री सुनील शर्मा ने किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
धरने को संबोधित करते हुये कांगे्रस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आमजनता परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी के चलते आम जन जीवन मुश्किल में पड़ गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केवल घोषणा करती है काम नहीं करती महंगाई के चलते गरीब जन का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखायेगी। 
इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने और कांगे्रस का परचम लहराने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाने की बात कही।