कड़ाके की ठंड व शीत लहर से कांपा शरीर
Jan 03 2023
ग्वालियर। बीते तीन दिनों से समूचा अंचल घने कोहरे के साथ ही हिमालय में हो रही बर्फबारी के चलते पहाड़ों से टकराकर अंचल में आ रही बर्फीली हवा से बढ़ी ठंड का कोहराम लगातार बना हुआ है। दिन भर चल रही सर्द हवा अपने साथ सौ फीसदी नमी लेकर अंचल में आ रही है जिसके कारण अब रात ही नहीं बल्कि दिन भर सर्द हवा ऊनी कपड़े पहने होने के बाद भी लोग ठंड से कांपते दिख रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल आगामी 48 घंटों तक अंचल में मौसम पूरी तरह से हाड़मांस कंपा देने वाली ठंड में जकड़ा रहने से सर्दी से कोई राहत नहीं मिलेगी। लेकिन छह दिसंबर से एक नए सिस्टम के जम्मू कश्मीर में एक्टिव होने के बाद ठंड के साथ वातावरण में आद्र्रता कम होने से कोहरे से हल्की राहत मिल सकती है।
वहीं जहां मंगलवार का पारा सर्द हवा के चलते सामान्य से कम रहा, वहीं कोहरे की आवाजाही रहने से न्यूनतम पारा बढ़ेगा लेकिन सर्द हवा से ठंड परेशान करती रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि बीते रोज सोमवार को रात गहराने के साथ ही कोहरा बढ़ता गया। घने कोहरे का आलम यह रहा कि रात साढ़े आठ बजे से लेकर मध्य रात्रि ढ़ाई बजे तक सडक़ों पर दृश्यता 200 से 500 मीटर रहने से सडक़ंे गायब होती दिखी। अलसुबह दो से चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा से कोहरा छंटने लगा और मंगलवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक दृश्यता 800 मीटर पहुंचने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। हालंाकि दिन चढऩे के साथ ही कोहरे का असर कम होने लगा, लेकिन चल रही बर्फीली हवा घरों के बाहर ही नहीं बल्कि घरों में भी ठिठुरन भरी ठंड ने खासा परेशान किया।
उपाध्याय का कहना है कि पश्चिम से आने वाली सर्द हवा के तेज होने के साथ ही नमी के कारण हिमालय में बर्फबारी होना जारी है। इसके चलते ही बीते चार दिनों से मैदानी इलाको में ठंड अपने चरम पर पहुंचने के साथ बीते साल के रिकार्ड रोजाना तोड़ती नजर आ रही है। हालांकि आज से सर्द हवा की गति कम होने से कोहरा फिर से बढ़ेगा और लोगो की परेशानी बढ़ाता दिखाई देगा। वहीं पल-पल बदल रहे सर्द मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने भी सर्द मौसम से बच्चों व बुजुर्गों को जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति दें। साथ ही घरों से बाहर निकलने पर बच्चे व बुर्जुग ऊनी कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकलें।
5 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत
बीते चार दिनों से दिन के साथ ही रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज होने व उत्तर भारत के रास्ते अंचल में आ रही सर्द हवा के कारण अब तो घरों के अंदर घुस चुकी ठंड से रजाई व कंबल भी राहत नहीं दे पा रहे हंै। यहीं कारण कि घरों के अंदर लोग ठंड से बचाव करने के लिए रूम हीटर व कनवेक्टर का सहारा लेकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे है। बिजली अधिकारियों के अनुसार एका एक मौसम सर्द होने से शहर में बिजली खपत प्रतिदिन पांच लाख यूनिट बढक़र 34 लाख प्रति यूनिट से बढक़र 39 लाख से ऊपर जा पहुंची है। अफसरों का कहना है कि आगे आने वाले दिनों में बिजली यूनिट में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









