जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी, आमजनों की समस्याओं का त्वरित करें निराकरण

Jan 03 2023

ग्वालियर। आमजनों की समस्याओं को समय सीमा निराकरण किया जाये। साथ ही आमजनों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं की समस्याओं के निराकरण मे किसी भी प्रकार लेतलाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। यह बात मंगलवार को कलेक्ट्रट स्थित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कोशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कही। 
जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित पी.धर्माराव सभागार में जनसुनवाई करते हुये कलेक्टर कोशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि जनसुनवाई मे आई शिकायतों का निराकरण समय सीमा में किया जाये। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान लंबी लंबी कतारों में खड़े शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर खड़े दिखाई दिये।
वहीं सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में निगमायुक्त किशोर कन्याल ने जनसुनवाई में आई शिकायतों का त्वरित निरकारण किये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि आमजन को बिजली पानी सडक़ सहित बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना निगम की प्राथमिकता है। उन्होने अपने अधिनस्तों को निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इधर सिटी सेंटर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई करते हुये एसएसपी अमित सांघी ने अपने अधिनस्त पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुये कहा कि आमजन को त्वरित न्याय मिले ऐसी प्रक्रिया लागू हो साथ ही उन्होंने कहा कि देशभति जनसेवा हमारी प्राथमिकता में है। जनसुनवाई में आई शिकायतों का तत्काल समय सीमा में निराकरण किया जाये।