मेले में पहुंचने लगे सैलानी, भीड उमड़ी

Jan 03 2023

ग्वालियर। नव वर्ष 2023 की शुरुआत रविवार को होने के बाद छुट्टी का माहौल के चलते ग्वालियर व्यापार मेले में बीते 3 दिन से लगातार भीड़ उमड़ रही है। ग्वालियर व्यापार मेला यूं तो 25 दिसबर से ओपचारिक शुरू हो गया है लेकिन मेले की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। मेले में झूला सेक्टर में झूला लगने शुरू हो गये हैं। लेकिन दुकानें पूरी तरह से खाली दिखाई दे रही हैं। झूला सेक्टर में झूले झूले लग गये हैं। झूला झूलने लोग पहुंच रहे हैं। 
आपको बतादें कि 116 साल पुराना माधवराव सिंधिया व्यापार मेला ग्वालियर का ओपचारिक शुभारंभ हो गया है। वहीं दुकानों के सजने संवरने का काम तेज गति से चल रहा है। इस बार मेले में 1500 पक्की दुकान और लगभग 500 चबूतरों के लिए बुकिंग की गई। इससे पहले ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण ने उन लोगों को बुकिंग की सुविधा दी है, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान मेला में दुकानें लगाई थीं। इसका कारण है कि बीते साल कोरोना संक्रमण फैलने के कारण बीच में ही बंद कर दिया गया था।