संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने निकाली संविदा स्वास्थ्य न्याय यात्रा
Jan 02 2023
ग्वालियर। संविदा नीति को खत्म करने और बर्खास्त आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्वालियर के फूलबाग स्थित धरना स्थल से सोमवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पीपीई किट पहनकर फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारा नदी गेट शिंदे की छावनी होते हुए धरना स्थल फूलबाग चौराहे तक न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद होकर नारेबाजी करते नजर आए।
जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार ना तो उनकी कोई सुनवाई कर रही है और ना ही सरकार या प्रशासन का कोई नुमाइंदा अभी तक उनसे खैर खबर लेने आया है ऐसे में जब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संविदा कर्मियों को नियमित करने और आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली के आदेश नहीं देते हैं तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
न्याय यात्रा के दौरान आलोक जैन, निधि राजावत, मारिया पीटर, सुलेखा, यशवंत, नम्रता, नवल सिंह, नीतू सेंगर, मनीष नामदेव, कुलदीप कुमार, सुनील शर्मा, आशीष गुप्ता, रमन उपाध्याय, रामू नामदेव, राजीव चौहान, आदेश नरवरिया, एमएस खान, नीता शर्मा, संदीप गुप्ता, नरेंद्र कुमार, दिनेश शाक्य एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









