शिकायत से नाराज, घर में घुसकर पीटा, कुल्हाड़ी मारी
Jan 02 2023
ग्वालियर। नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर दो दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए जश्न मना रहे लोग घर के अंदर छिपे तो हमलावरों ने छत के रास्ते आकर दरवाजे तोड़े, सामान की तोडफ़ोड़ की और जमकर मारपीट की। जब पीडि़त परिवार ने विरोध किया तो हमलावरों ने एक युवक को कुल्हाड़ी मार दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीड़ी श्रमिक कॉलोनी में गत रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीड़ी श्रमिक कॉलोनी निवासी अजय पुत्र दर्शन कड़ेरे प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि उनके पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड है। गत रात वह अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मना रहे थे और तभी पास ही रहने वाले डालचंद अपने बेटे मुकु ल तथा हरज्ञान, श्याम, अजय वर्मा और गोविन्द तथा दो दर्जन अन्य लोगों के साथ उनके घर पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। जब पीडि़त परिवार ने उनसे बचने के लिए खुद को घर में बंद किया तो आरोपियों ने उनके घर की तोडफ़ोड़ करने के साथ ही गेट तोडऩे का प्रयास किया। गेट नहीं टूटा तो छत के रास्ते अंदर पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दी। जब अजय ने हमलावरों का विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके पैर मेें कुल्हाड़ी मार दी।
हमलावरों ने उनके घर का एक भी सामान नहीं छोड़ा, उनके सामने जो भी सामान दिखाई दिया उस पर लाठी-डंडों और सरिया से वार किया, जिससे पूरा सामान टूट गया।
हमलावरों के हमले में अजय के साथ ही उसका भाई वीरू कड़ेरे, वीरू की पत्नी नीतू कड़ेरे, किरायदार गोलू खान, सन्नी वर्मा घायल हो गए।
पीडि़त परिवार ने बताया कि गत रोज मारपीट व गाली गलौज करने की शिकायत का आवेदन महाराजपुरा थाने में दिया था, जिससे नाराज होकर ही आरोपियों ने उनके साथ घटना को अंजाम दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









